बंड विकास मेला:एतिहासिक रहा बंड मेला, जमकर झूमे मेलार्थी, उत्साह, उमंग के साथ मेला संपन्न–

by | Dec 26, 2023 | चमोली, मनोरंजन, संस्कृति | 0 comments

बंड मेले के अंतिम दिन ढोल वादक में वर्षा बंडवाल को किया सम्मानित, गायिका खुशी जोशी, गोविंद व इंद्र आर्य के गीतों पर झूमे दर्शक–

पीपलकोटी (चमोली)। सात दिवसीय बंड विकास मेला उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया है। इस बार यह मेला लोगों पर अपनी गहरी छाप छोड़ गया। मेले के अंतिम दिन लोक गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दर्शक भी झूम उठे। अंतिम दिन कुमाऊनी लोक गायक गोविंद दिगारी, खुशी जोशी व इंद्र आर्य की प्रस्तुतियों पर लोग जमकर झूमे। मेला मंच पर ढोल वादक में राज्यस्तरप्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वर्षा बंडवाल को सम्मानित किया गया।

मेला समापन पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि बंड मेला क्षेत्र की पहचान बन चुका है। आगे इसे और भी भव्य रूप देने के प्रयास किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मेला अध्यक्ष अतुल शाह व अन्य-

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले-

स्थानीय कलाकारों व उत्पादों के लिए बेहतर मंच हैं मेले

पीलपकोटी: बंड मेले के अंतिम दिन मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रहे। मेला समिति ने अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाले मेले स्थनीय कलाकारों व वहां के उत्पादों के लिए बेहतर मंच होते हैं। बंड मेला इस दिशा में बेहतर प्रयास है। मेला समिति की ओर से दिए मांग पत्र पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनकी हर मांग को पूरा किया जाएगा। कहा लोगों की जो भी उनसे उम्मीदें हैं वह जरूरी पूरी होंगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, हरक सिंह नेगी, कुलदीप वर्मा, मोहन नेगी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रमेश बंडवाल, भाजपा नेता नंदन सिंह बिष्ट, मनोज भंडारी, जिला भेषज संघ के अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, हरिबोधनी खत्री, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, सांसद प्रतिनि​धि अयोध्या हटवाल, प्रदीप नेगी, हरीश पुरोहित के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते कलाकार-

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!