जय मां ज्वाला देवी:कठूड़ की मां ज्वाला देवी ने कर्णप्रयाग संगम पर किया पवित्र स्नान–

by | Jan 15, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

मकर संक्रांति पर्व पर अपने भक्तों के साथ संगम पर पहुंची मां ज्वाला की डोली, श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद–

कर्णप्रयाग:कठूड़ गांव की मां ज्वाला देवी ने मकर संक्रांति पर्व पर कर्णप्रयाग संगम पर पवित्र स्नान किया। इस दौरान मां की डोली के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी गंगा स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। बता दें कि अनसूया मेले के दौरान अपनी बहन अनसूया माता से भेंट करने के बाद कठूड़ की मां ज्वाला देवी अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछने गांव-गांव के भ्रमण पर निकल गई थी। अब 10 फरवरी को मांं ज्वाला के मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन होगा, तब मां की डोली अपने मंदिर में प्रवेश करेगी।

कर्णप्रयाग संगम पर स्नान करतीं मां ज्वाला की डोली-

इस मौके पर पुजारी दिनेश प्रसाद थपलियाल, देवी प्रसाद सकलानी, आचार्य प्रशांत डिमरी, वीरेंद्र बर्त्वाल, लक्ष्मण कनवासी, विनोद, मनोज बिष्ट, लखपत कनवासी, भरत सिंह, विजेंद्र कनवासी, नीरज कनवासी के साथ ही उमा देवी मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। वहीं, मकर संक्रांति पर्व पर चमोली जनपद के वि​​भिन्न मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। भक्तों ने गोपीनाथ मंदिर, पोखरी के बामनाथ मंदिर, सकलेश्वर, बटलेश्वर, इंद्रामति देवी मंदिर,चंडिका मंदिर, जोेशीमठ नृसिंह मंदिर, पांडुकेश्वर के योग बदरी मंदिर, आदिबदरी मंदिर आदि धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की कुशलता की कामना की।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!