जय श्रीराम: राममय हुआ संपूर्ण देश, हरिद्वार में 5100 दीप से जगमग हुआ ओम पुल घाट–

by | Jan 21, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

देश के कोने-कोने में गूंज रहे श्रीराम के जयकारे, विदेशों में भी गूंजा जयघोष, देवभूमि उत्तराखंड में भव्य तैयारी–

देहरादून: अयोध्या में श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए संपूर्ण हिंदुस्तान झूम उठा है। चारों ओर जय श्रीराम के जयकारे लग रहे हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी जय श्रीराम के जयघोष गूंज रहे हैं। बच्चा-बच्चा भगवान श्रीराम के भजनों में खोया हुआ है।

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला विराजेंगे तो देशभर के मंदिरों में भी भजन-कीर्तन होंगे। इसके लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं। देवभूमि उत्तराखंड में हरिद्वार में पवित्र ओम पुल घाट पर 5100 दीप जलाए गए हैं।

error: Content is protected !!