सुगम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय–

by | Jan 26, 2024 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

मुख्यमंत्री को दी यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी, शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण का भी किया अनुरोध–

देहरादून: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मंदिर समिति के अध्यक्ष अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने गए ​थे।

अयोध्या से लौटने के बाद अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री को भगवान राम, माता सीता व भ्राता लक्ष्मण का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान अध्यक्ष ने यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!