चमोली: तूफान से उड़ी घरों की टिन की छतें, मंदिर का दरवाजा भी टूटा–

by | Apr 22, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

तूफान आने से गांव में मकानों के ऊपर लगी टिन की चद्दरें उड़ी, मकान के दार, बांसे भी टूटे–

गोपेश्वर:नीती घाटी के एतिहासिकद्रोणागिरी गांव में तूफान आने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। कई मकानों के ऊपर लगी टिन की छत उड़ गई हैं। गांव के सिद्धनाथ मंदिर का दरवाजा भी टूट गया है।

द्रोणागिरी गांव के भोटिया जनजाति के ग्रामीण शीतकाल में जनपद के निचले क्षेत्रों में निवास करते हैं जबकि ग्रीष्मकाल में ग्रामीण अपने पैतृक गांव में लौट जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले रात को आए तूफान से गांव में कई घरों की टिन की छत उड़ गई हैं। गांव के दीवान सिंह रावत के घर को अ​धिक नुकसान पहुंचा है। उनके घर की क्षत से टिन उड़कर जमीन पर आ गई है। ग्रामीणों ने जोशीमठ तहसील प्रशासन से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!