आस्था: जोशीमठ के तिमुंड्या मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां भगवती से मांगी मनौतियां–

by | May 4, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

बारिश के बीच आयोजित हुआ तिमुंड्या मेला, बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले आयोजित होता है तिमुंड्या मेला–

जोशीमठ (चमोली): नृसिंह मंदिर परिसर में प्रसिद्ध तिमुंड्याकौ​थिग शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बारिश भी हुई। जिससे लोगों ने छाते ओढ़कर कौ​​थिग का मजा लिया। प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले जोशीमठ में तिमुंड्या मेले का आयोजन होता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार प्राचीन काल में तिमुंड्या एक दानव था। जिसके प्रकोप से लोग त्रस्त हो गए थे। तब मां दुर्गा ने इस दानव को परास्त किया और उसे अपना सेवक बना दिया। यह दानव मांसाहारी था। मांस नहीं मिलने पर रुष्ट हो जाता था। तब मां दुर्गा ने इसे साल में एक बार मांस का भोग लगाने का वचन दिया। इसी परंपरा को लोग आज भी निभाते आ रहे हैं और हर साल नृसिंह मंदिर परिसर में तिमुंड्या मेला आयोजित किया जाता है।

शनिवार को दोपहर बाद नृसिंह मंदिर परिसर में तिमुंडया मेला आयोजित हुआ। भगवान नृसिंह और मां नवदुर्गा की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद मां दुर्गा के साथ वीर तिमुंड्या का आह्वान किया गया। पारंपरिक बाद्य यंत्रों के साथ तिमुंड्या ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इस दौरान तिमुंड्या ने श्रद्धालुओं की ओर से लगाए गए भोग को गृहण किया। तिमुुंड्या मेला देखने के लिए क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे।

इस दौरान देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्मा​धिकारी भुवन उनियाल, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, भरत बेजवाड़ी, भोला सिंह, प्रकाश नेगी, आदित्य भूषण आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...
error: Content is protected !!