मिली मंजूरी: राज्य में 3253 पदों पर जल्द होगी ​शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, चुनाव आयोग से मिल चुकी मंजूरी–

by | May 28, 2024 | देहरादून, शिक्षा | 0 comments

​सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 3253 पदों पर होगी ​भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया–

देहरादून: प्रदेश में अब जल्द प्राथमिक विद्यालयों को ​शिक्षक मिल जाएंगे। कई विद्यालय एकल ​शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं तो कहीं ​शिक्षक ही नहीं हैं। अब विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 3253 पदों पर भर्ती के लिए ​शिक्षा विभाग को चुनाव आयोग की मंजूरी मिल गई है। जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता भी साफ हो गया है। इसमें 1250 पद वर्ष 2018, 2020 और 2021 की रुकी भर्ती के हैं।

भर्ती के लिए बीएड डिग्री को अमान्य करने के बाद केवल डीएलएड वाले ही इन पदों पर भर्ती के पात्र होंगे। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में ​शिक्षकों की भर्ती के लिए विभाग ने वर्ष 2018, 2020 और 2021 में 3099 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, उस दौरान ​शिक्षक भर्ती के लिए शै​क्षिक योग्यता बीएड और डीएलएड को मान्य किया गया था, लेकिन बाद में शासन ने एआईओएस से डीएलएड को भी मान्य कर दिया।

हालांकि, कुछ समय बाद शासन की ओर से एनआईओएस से डीएलएड को भर्ती के लिए मान्य वाला अपना आदेश रद्द कर दिया गया, जिससे ​शिक्षक भर्ती विवादों में उलझी रही, लेकिन सरकार ने पहले एनआईओएस से डीएलएड और अब बीएड अभ्यथर्थियों को सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए अमान्य कर दिया है। बीएड अभ्य​र्थियों को भर्ती से बाहर करने के लिए सेवा नियमावली 2012 में संशोधन किया गया है। इस संशोधन से पहले डीएलएडअभ्य​र्थियों के साथ ही कुछ बीएड अभ्यर्थी 1849 पदों पर भर्ती हो चुके हैं।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!