पीपलकोटी। सोमवार रात्रि को हुई भारी बारिश से बिरही निजमुला मार्ग बिरही से गाड़ी गांव के बीच कई स्थानों में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। घाटी के ग्रामीणों को 5 किमी पैदल दूरी तय कर अपने घरों को जाना पड़ रहा है। बिरही से 3 किमी आगे टीटरी गधेरे के तेज बहाव से सड़क 40 मीटर लगभग बह गई। वहीं, काली चट्टान के पास बनगरा व तोली तोक के पास भारी मलवा आया है। मार्ग के जगह जगह बन्द होने से गग्रामीणों को जानजोखिम में डालकर आवागमन करनी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर गड़िया, लक्ष्मण सिंह और बीरेंद्र कठैत ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क खोलने की मांग उठाई है। यह सड़क निजमुला घाटी की लाइफ लाइन है। अधिक समय तक सड़क बंद रहती है तो ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई शिक्षक भी जो गोपेश्वर व अन्य जगहों पर निवास करते हैं, वे भी निजमुला घाटी के विद्यालयों तक पैदल ही पहुंचे। निजमुला घाटी के कई ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के कारण सड़क की इतनी दुर्दशा उन्होंने अपनी लाइफ में पहली बार देखी।
भारी बारिश से निजमुला घाटी की लाइफ लाइन 40 मीटर तक बह गई, पैदल हुए ग्रामीण–
by laxmi Purohit | Aug 31, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...
जिलाधिकारी को सौंपा जनप्रतिनिधियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...
28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अधिकारियों को किया संबोधित-- देहरादून, 19...
सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...
नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...
आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपलब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अभियान...
