चमोली: रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों के अस्थाई ढाबे हटाने के मामले में जिला​धिकारी ने की मध्यस्थता–

by | Jun 7, 2024 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

वन विभाग के अ​धिकारियों के साथ होगी ग्रामीणों की बैठक, निकलेगा हल, पत्रकार नवल खाली ने जोरशोर से उठाया था मुद्दा–

गोपेश्वर: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के करीब 20 किलोमीटर लंबे पैदल यात्रा मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों की ओर से स्थापित किए अस्थाई ढाबों को हटाने के वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिला​धिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि वन विभाग ने उनके साथ अन्याय किया है, जिस पर ​जिला​धिकारी ने कहा कि प्रशासन की मध्यस्थता में ग्रामीणों और वन अ​​धिकारियों के बीच बैठक की जाएगी। समस्या का उचित समाधान निकाला जाएगा।

रुद्रनाथ मार्ग पर पिछले माह केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से स्थानीय ग्रामीणों के ढाबे हटा दिए थे। जिसके बाद से ग्रामीण लगातार न्याय की गुहार लगा रहे थे। पत्रकार नवल खाली सगर, गंगोलगांव और ग्वाड़ गांव में पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की आवाज को जोरशोर से उठाया। उन्होंने वन संरक्षक से लेकर वन मंत्री को टेलीफोन से मामले की जानकारी दी और ग्रामीणों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। जिस पर शुक्रवार को स्थानीय जनता जिला​धिकारी कार्यालय पहुंची। नवल खाली ने कहा कि रुद्रनाथ यात्रा मार्ग विकट परिस्थिति वाला है। पनार से रुद्रनाथ तक करीब 10 किमी क्षेत्र में कोई टैंट या अस्थाई होटल नहीं है। विकट रास्ते को पार कर पहुंच रहे पर्यटकों व श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि रुद्रनाथ ट्रैक से स्थानीय लोगों के हक-हकूक जुड़े हैं।

कुंती देवी, बीना देवी, गुड्डी देवी, उर्मिला देवी आदि ने कहा कि स्थानीय युवाओं को इस मार्ग पर अस्थाई टैंट या होटल संचालित कराने की अनुमति दी जाए। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्दी वन विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों की बैठक बुलाकर मामले में उचित समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर कलावती देवी, चंपा देवी, बबीता, भुवनेश्वरी देवी, उषा रावत, चंद्रकता तिवारी, रामेश्वरी, रविंद्र बर्त्वाल, तारा देवी, हेमलता आदि शामिल रहे।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!