चमोली: भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बना चमोली का यह होनहार–

by | Aug 4, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

विशाखापट्टनम में हुआ चयन, केंद्रीय विद्यालय और गुरुराम राय में पढ़ा, परिजनों में खुशी की लहर–

गोपेश्वर: राजकीय बालिका इंटर कॉॅलेज गोपेश्वर के प्रधानाचार्य ललित मोहन​ सिंह बिष्ट और ​शि​क्षिका जया बिष्ट के होनहार बेटे ​स्मित बिष्ट का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। बेटे की इस उपल​ब्धि से परिजनों में खुशी की लहर है।

स्मित की प्रारंभिक से लेकर इंटर स्तर की पढ़ाई गोपेश्वर के केंद्रीय विद्यालय और एसजीआरआर से हुई है। स्मित ने इंटरमीडिएट करने के बाद देहरादून में एक इंस्टीट्यूट से बीटेक किया। इसके बाद उसने ऑनलाइन कोचिंग और सेल्फ स्टडी कर यह मुकाम हासिल किया है। ​स्मित का चयन विशाखापटनम में हुआ है। उनके चाचा प्रमोद बिष्ट ने बताया कि वह छोटी उम्र से ही होनहार और मेहनती था। स्मित का कहना है कि लगन और मेहनत के बल पर मंजिल को पार किया जा सकता है।

error: Content is protected !!