चमोली:​ विद्यालय में ​शि​क्षिका की विदाई पर रोया पूरा गांव, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रोए–

by | Aug 9, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

फूल मालाओं से भरा ​शि​क्षिका का गला, गांव से दूर तक छोड़ने भी गए ग्रामीण, ​शि​क्षिका भी सभी से गले मिलकर फूट-फूटकर रोयी–

पीपलकोटी(चमोली): 16 सालों तक विद्यालय में ​शि​क्षिका, मां, बहन के रुप में बच्चों को संस्कार, पठन-पाठन और जीवन जीने की सीख देने वाली ​शि​क्षिका के जब स्थानांतरण का दिन आया तो पूरा गांव रोया। ग्रामीण ​शि​क्षिका के गले मिलकर फूट-फूटकर रोए, क्या बच्चे, क्या बूढ़े, ​शि​क्षिका की विदाई पर सबकी आंखें नम हो गई। ​शि​क्षिका भी दो कमद आगे जाकर फिर ​पीछे लौटकर स्कूली बच्चों को गले से लगाकर फूट-फूटकर रोने लगी। ऐसा लग रहा था, मानों ग्रामीण अपनी बेटी को विदा कर रहे हैं।

दशोली विकास खंड के स्यूण गांव के राजकीय जूनियर हाईस्कूल में 16 वर्षों तक सेवा देने के बाद ​शि​क्षिका विजया पंखोली का दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण हो गया। जब ​शि​क्षिका का विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित हुआ तो पूरा गांव उमड़ कर आया। हर एक सख्त की आंखों में आंसू थे। ग्रामीणों का कहना है कि ​शि​क्षिका ने हमारे बच्चों को संस्कारों की ​शिक्षा दी है। कहा कि

जहां पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में आज शिक्षक जाने से कतराते हैं ऐसे में ​शि​क्षिका विजया पंखोली ने उनके दूरस्थ विद्यालय में 16 साल की सेवाएं दी। वे बच्चों के साथ मां, बहन और दोस्त जैसा व्यवहार कर पढ़ाती थीं। ​शि​क्षिका ने हमेशा अच्छे गुरु होने की सभी नैतिक जिम्मेदारियाें का पूरी प्रतिबद्धता से पालन किया।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!