चमोली। इन दिनों गांव-गांव में मां नंदा के जयकारे गूंज रहे हैं। अपनी आराध्य देवी को कैलाश विदा करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। गांवों में मां नंदा की विशेष पूजाएं आयोजित हो रही हैं। ग्रामीण अपने देवी मां को श्रृंगार सामग्री और मुंगरी, काकड़ी व कलेऊ भेंट कर रहे हैं। शनिवार को विभिन्न यात्रा पड़ावों को पार कर दशोली की मां नंदा की डोली अपने थोकदारों के गांव तेफना पहुंची। यहां भक्तों ने मां नंदा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पूजा-अर्चना संपन्न की। गांव पहुंची ध्याणियों ने मां नंदा की पूजाओं में प्रतिभाग किया। सुबह 10 बजे मां की डोली ने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। तेफना गांव से होते हुए सेम, रामबोरी और मंगरोली गांव पहुंची। मंगरोली गांव में मां नंदा की विशेष पूजाएं संपन्न हुई। इस दौरा हुई संकल्प पूजा में गांव के महिला-पुरुषों ने प्रतिभाग किया। भूमियाल देवता ने अपने पश्वे पर अवतरित होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान सामाजिक कार्यकर्ता तेजवीर कंडेरी, आचार्य पंडित दिनेश प्रसाद गौड़, मुंशीचंद गौड़, विपिन चंद्र, विजय प्रसाद, राजेंद्र गौड़, शिक्षक संजय कंडेरी, बलवीर सिंह कंडेरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंवर सिंह कंडेरी, सुनील, अनिल कंडेरी, मंगल सिंह कंडेरी, पुजारी आनंद सिंह कंडेरी, चेता देवी, सतेश्वरी, यशोदा, विमला देवी, भुवनेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
नंदामय हुए गांव के गांव, थोकदारों के इस गांव में भक्तों ने की मां नंदा की विशेष पूजाएं–
by laxmi Purohit | Sep 5, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
