चमोली: 17 नवंबर रात नौ बजे बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट–

by | Oct 12, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

रावल अमरनाथ नंबूदरी ने घोषित की शीतकाल के लिए कपाट बंद करने की तिथि, अगले साल के लिए वि​भिन्न थोक के हक-हकूकधारियों को पहनाई पगड़ी–

बदरीनाथ, 12 अक्टूबर 2024: बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 17 मई को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शनिवार को धाम में बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने विजय दशमी के पावन पर्व पर धाम के कपाट बंद करने की तिथि और समय की घोषणा की।

शनिवार विजय दशमी पर बदरीनाथ मंदिर परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने पंचांग गणना से कपाट बंद करने का समय निकाला। जिसके बाद रावल अमरनाथ नंबूदरी ने इसकी घोषणा की। 17 नवंबर को रात 9 बजकर 07 मिनट पर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही अगले यात्राकाल के लिए हकहकूकधारियों को पगड़ी पहनाई गई।

पंचांग गणना से कपाट बंद करने का समय निकाला

जिसमें भंडारी तोक से कुंदन सिंह भंडारी, कमदीतोक से अनुपम पंवार, मेहता तोक से यशवंत और सोबित मेहता शामिल रहे। बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि अभी तक 11 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम में दर्शनों के लिए पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, माणा व बामणी के ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बदरीनाथ धाम में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!