चमोली: पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरू, जागरुकता संगोष्ठी में अ​धिकारियों ने गिनाए नसबंदी के फायदे–

by | Nov 28, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

पढ़ें कहां कब आयोजित होंगे पुरुष नसबंदी ​कैंप, परिवार नियोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग दे रहा नसबंदी पर जोर–

गोपेश्वर, 28 नवंबर 2024: परिवार नियोजन के लिए जिला चमोली स्वास्थ्य विभाग पुरुष नसबंदी पर जोर दे रहा है। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में जागरुकता संगोष्ठी भी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मौजूद पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पुरुष नसबंदी से कोई दुष्प्रभाव नहीं होते हैं। यह यौन जीवन को बेहतर बनाता है।

गोष्ठी को संबो​धित करते जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक-

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने कहा कि पुरुष नसबंदी से उनके रोजमर्रा के कामकाज पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है और ना ही स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ता है। उन्होंने पुरुषों को नसबंदी के लिए आगे आने का आह्वान किया। एनएचएम के जिला समन्वयक संदीप कंडारी ने बताया कि पुरुष नसबंदी जागरुकतापखवाड़ा 4 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह, परिवार कल्याण काउंसलर हेमलता भट्ट, डॉ. नीरज पिमोली के साथ ही नगर क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बताया गया कि 28 नवंबर को जिला अस्पताल, 29 को जोशीमठ, एक दिसंबर को नंदानगर, दो दिसंबर को नारायणबगड़, थराली व देवाल के स्वास्थ्य केंद्रों में, तीन को पोखरी और चार दिसंबर को कर्णप्रयाग में बेस अस्पताल सिमली व गैरसैंण में पुरुष नसबंदी कैंप आयोजित किए जाएंगे।

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!