चमोली: इस गांव के ग्रामीणों ने जल संस्थान के कनेक्शन हटाने के लिए दिया आवेदन–

by | Feb 10, 2025 | चमोली, पेयजल | 0 comments

ग्रामीणों ने किया एलान, 24 घंटे का पानी नहीं दिया तो, वे स्वयं पानी के मूलस्रोत से अपने घर लाएंगे पानी–

गोपेश्वर, 10 फरवरी 2025: नगर पालिका गोपेश्वर के वार्ड एक गंगोलगांव के ग्रामीणों ने 24 घंटे पेयजल सप्लाई करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने एलान किया कि यदि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो जल संस्थान के कनेक्शन विच्छेद कर मुख्य पेयजल स्रोत से स्वयं ही पेयजल की सप्लाई कर देंगे।

उन्होंने इस संबंध में संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ऊपरी हिस्से में प्राकृतिक पेयजल स्रोत है। जिस पर पर्याप्त मात्रा में पानी है।

जल संस्थान की ओर से 28 जनवरी से पहले गांव में 24 घंटे पानी की सप्लाई की जाती थी, लेकिन उसके बाद पानी सप्लाई में कटौति कर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और शाम को चार से सात बजे तक ही पानी दिया जा रहा है। जबकि स्रोत पर पर्याप्त पानी है।

ग्रामीणों ने शीघ्र इस व्यवस्था को निरस्त कर 24 घंटे तक पेयजल सप्लाई देने की मांग की है। पर्याप्त पानी न मिलने से लोग अपने मवेशियों को पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं।

ज्ञापन देने वालों में महेंद्र सिंह राणा, प्रदीप रावत, पंकज सिंह, रोशन, गोविंद सिंह, जय सिंह, जगत सिंह, योगेश राणा के साथ ही कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने कहा कि जल संस्थान शीघ्र पानी को नियमित बहाल करें।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!