चमोली: चंडिका माता दिवारा यात्रा में हुआ समुद्र मंथन, 14 रत्न निकले–

by | Mar 11, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

मंडल घाटी में लगा भक्तों का तांता, मां चंडिका से की भक्तों ने सुख, शांति की मनौकामनाएं, सिरौली गांव पहुंची मां चंडिका–

गोपेश्वर, 11 मार्च 2025: मंडल घाटी में इन दिनों सगर गांव की आराध्य देवी मां चंडिका की दिवारा यात्रा आयोजित हो रही है। मंगलवार को व्यूमकेश में बाल​खिला नदी में समुद्र मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से भक्तगण पहुंचे हुए थे। लोगों ने मां चंडिका से सुख, शांति, यश, वैभव का आशीर्वाद लिया। मंगलवार को ढोल दमाऊं के साथ चंडिका देवी व्यूमकेश में पहुंची।

यहां समुद्र मंथन कार्यक्रम आयोजित हुआ। आचार्य ब्राह्मण प्रशांत डिमरी ने बताया कि चंडिका माता की दिवारा यात्रा के बीच समुद्र मंथन की परंपरा का निर्वहन भी किया जाता है। इस दौरान भक्तगणों ने मां चंडिका से सुख, समृद्धि की मनौकामनाएं की। बालखिला नदी के व्यूमकेश नामक स्थान पर आयोजित हुए समुद्र मंथन में प्रतीकात्मक वासुकी नाग से मंथन किया गया।

इस आयोजन में बताया गया कि दुर्वासा ऋषि के श्राप के कारण जब देवताओं के राजा इंद्र श्रीहीन, राज्यहीन हो गए, तब असुरों ने स्वर्ग पर अपना आधिपत्य जमा लिया था। तब इंद्र और सभी देवता भगवान विष्णु के पास गए। विष्णु ने देवताओं को समुद्र मंथन का सुझाव दिया। देवताओं और असुरों ने वासुकी नाग की रस्सी बनाई और कच्छप (कछुवा) की पीठ पर मंदरांचल पर्वत रखा। जिसके बाद समुद्र मंथन हुआ। इस मंथन में 14 रत्नों का प्रादुर्भाव हुआ।

मंगलवार को व्यूमकेश में मां चंडिका का ब्रह्म निशान ढोल दमाऊं के साथ बालखिला नदी किनारे पहुंचा। यहां मां चंडिका की विभिन्न पूजाएं आयोजित हुई। इसके बाद नदी में समुद्र मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंडल घाटी के विभिन्न गांवों के भक्तगण मौजूद रहे।

दिवारा यात्रा समिति के सचिव सतेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 12 अक्तूबर से सगर गांव से चंडिका माता की दिवारा यात्रा शुरू हुई थी। बदरीनाथ धाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थल और गांवों का भ्रमण करने के बाद अब मां चंडिका की यात्रा मंडल घाटी में पहुंच गई है।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!