चमोली: कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची हुल्यारों की टोली, अ​धिकारियों को लगाया रंग–

by | Mar 12, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

नंदानगर घाट से पहुंची थी हुल्यारों की टोली, बाजार से लेकर कलेक्ट्रेट तक ढोल दमाऊं के साथ गाए होली के गीत–

गोपेश्वर, 12 मार्च 2025: नंदानगर के ल्वाणी गांव की होल्यारों की टोली बुधवार को गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। यहां अ​धिकारियों को अबीर, गुलाल लगाने के साथ ही हुल्यारों ने होली के मनमोहक गीत गाए। ढोल-दमाऊं के साथ पहुंची हुल्यारों की टीम गोपीनाथ मंदिर में भी पहुंची।

होली आयोजन स​मिति के अध्यक्ष अजीत सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ही 40 युवाओं की टोली गोपेश्वर पहुंची थी।

जिला​धिकारी, अपर जिला​​धिकारी समेत वि​भिन्न सरकारी कार्यालयों में अ​धिकारी और कर्मचारियों को रंग लगाकर होली की बधाई दी गई। समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह बिष्ट ने कहा कि होली पर्व राष्ट्रीय त्योहार है। इसे मेलमिलाप का त्योहार भी कहा जाता है।

error: Content is protected !!