आस्था:सगर गांव में हुआ आस्था का मिलन, एक हजार ध्या​णियों को कराया गया भोजन–

ध्याणियों को भेंट किए गए वस्त्र और श्रृगार सामग्री, भूमियाल देवता ने पश्वा पर अवतरित होकर किया शक्ति प्रदर्शन–

गोपेश्वर, 25 अप्रैल 2025: मंडल घाटी के सगर गांव में पिछले नौ माह से चल रही चंडिका माता की दिवारा यात्रा अब समापन की ओर है। धार्मिक अनुष्ठान आयोजन के साथ यात्रा समापन की धार्मिक गति​वि​धियां भी शुरू हो गई हैं। इसी के तहत शुक्रवार को सगर गांव में चंडिका माता के नेतृत्व में क्षेत्र की लगभग 1000 ध्याणियों को भोजन कराया गया। उन्हें वस्त्र और श्रृंगार सामग्री भी भेंट की गई।

मां चंडिका देवी दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट और सचिव सत्येंद्र रावत ने बताया कि 30 अप्रैल को देवी मंदिर में गरुड़छाड़ मेले का आयोजन होगा।

एक से छह मई तक देवी भागवत कथा, पंचांग पूजा, भगवती जागरण, यज्ञ आहूति आयोजित होगी। सात मई को जलयात्रा और आठ को पूर्णाहूति के साथ दिवारा यात्रा का समापन होगा। आठ मई को माता का फर्सावि​धि विधान से मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!