चमोली: बदरीनाथ हाईवे को दो जोन और 19 सेक्टर में बांटा, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात–

by | Apr 29, 2025 | चमोली, चारधाम | 0 comments

चारधाम यात्रा के लिए चमोली जनपद तैयार, बदरीनाथ हाईवे से लेकर धाम तक व्यवस्थाएं चाक-चौबंध–

गोपेश्वर, 29 अप्रैल 2025: चारधाम यात्रा के लिए चमोली जनपद पूरी तरह से तैयार है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर बदरीनाथ धाम तक यात्रा व्यवस्थाएं चाक-चौबंध कर ली गई हैं। बदरीनाथ हाईवे को कमेड़ा से धाम तक दो जोन और 19 सैक्टर में विभाजित किया गया है। यहां सैक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। मंगलवार को चमोली जिला प्रशासन ने यात्रा तैयारियों को अंतिम रुप दिया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक लेकर निर्देश दिए कि हाईवे से लेकर बदरीनाथ धाम तक सभी तरह की व्यवस्थाएं चाक-चौबंध कर ली जाएं। ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

डीएम ने कहा कि धाम, यात्रा मार्ग, होल्डिंग प्वाइंट, मेडिकल हेल्थ पोस्ट में बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं बनाएं। बदरीनाथ व घांघरिया में कनेक्टिविटी सुचारू करने, आपदा कंट्रोल रूम स्थापित करने, पेट्राल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन रखने के साथ पानी, शौचालय की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

नगर क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के साथ खुले में कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई करने, बाहरी लोगों के सत्यापन, प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट लगवाने के निर्देश दिए।

हाईवे पर पाताल गंगा में सुरंग के सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने के साथ ही खाई की तरफ सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। नगरों से आवारा पशुओं को हटाने, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, प्रभारी सीडीओ आनंद सिंह, अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेश चंद्रा, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!