फाटा से यात्रियों को लाने के लिए उड़ान भरते समय वाहन से टकराए हेलिकाॅप्टर के पंखे, पढ़ें कैसे पायलेट ने की सुरक्षित लेंडिंग–
बदरीनाथ, 13 मई 2025: बदरीनाथ धाम में लोक निर्माण विभाग के हेलीपेड पर सोमवार को एक प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर गिरते-गिरते बच गया। हेलिकॉप्टर के पंख वहां खड़ी कार से टकरा गए, जिसके बाद पायलेट ने सूझबूझ दिखाकर हेलीपेड में बने एच से कुछ दूरी पर हेलिकॉप्टर की सुरक्षितलेंडिंग कर दी। फिलहाल हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर की उड़ानें रोक दी गई हैं।
सोमवार को थंबी एविएशन का हेलिकॉप्टर फाटा से यात्रियों को लेकर बदरीनाथ पहुंचा। हेलीपैड पर यात्रियों को उतारने के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे वह दूसरे यात्रियों को लेने के लिए उड़ान भर रहा था तभी हेलिकॉप्टर अनिंयत्रित हो गया और पास में खड़े एक वाहन से उसके पंखे टकरा गए। पायलेट ने मुश्किल से हेलिकॉप्टर को नियंत्रित कर हेलीपैड पर ही लैंड करा दिया। इसमें किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
बदरीनाथ के थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने कहा कि हेलिकॉप्टर उडान भरने के दौरान अनियंत्रित हो गया था, उसके पंखे हेलीपैड पर खड़े एक वाहन से टकरा गए। हेलिकॉप्टर को वहीं लैंड कर दिया गया। सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कुछ दिन पूर्व उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैस हो गया था, जिसके बाद हेलिकॉप्टर की उड़ानेंबड़ीसुरक्षित ढंग से कराई जा रही थी। लेकिन सोमवार को बदरीनाथ में बढ़ा हादसा होते होते बच गया।


