हादसा टला: बदरीनाथ में उड़ान भरते समय अनियंत्रित हुआ हेलिकॉप्टर, बड़ा हादसा टला–

by | May 13, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

फाटा से यात्रियों को लाने के लिए उड़ान भरते समय वाहन से टकराए हेलिकाॅप्टर के पंखे, पढ़ें कैसे पायलेट ने की सुर​क्षित लेंडिंग–

बदरीनाथ, 13 मई 2025: बदरीनाथ धाम में लोक निर्माण विभाग के हेलीपेड पर सोमवार को एक प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर गिरते-गिरते बच गया। हेलिकॉप्टर के पंख वहां खड़ी कार से टकरा गए, जिसके बाद पायलेट ने सूझबूझ दिखाकर हेलीपेड में बने एच से कुछ दूरी पर हेलिकॉप्टर की सुर​क्षितलें​डिंग कर दी। फिलहाल हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर की उड़ानें रोक दी गई हैं।

सोमवार को थंबी एविएशन का हेलिकॉप्टर फाटा से यात्रियों को लेकर बदरीनाथ पहुंचा। हेलीपैड पर यात्रियों को उतारने के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे वह दूसरे यात्रियों को लेने के लिए उड़ान भर रहा था तभी हेलिकॉप्टर अनिंयत्रित हो गया और पास में खड़े एक वाहन से उसके पंखे टकरा गए। पायलेट ने मुश्किल से हेलिकॉप्टर को नियंत्रित कर हेलीपैड पर ही लैंड करा दिया। इसमें किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

बदरीनाथ के थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने कहा कि हेलिकॉप्टर उडान भरने के दौरान अनियंत्रित हो गया था, उसके पंखे हेलीपैड पर खड़े एक वाहन से टकरा गए। हेलिकॉप्टर को वहीं लैंड कर दिया गया। सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कुछ दिन पूर्व उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैस हो गया था, जिसके बाद हेलिकॉप्टर की उड़ानेंबड़ीसुर​क्षित ढंग से कराई जा रही थी। लेकिन सोमवार को बदरीनाथ में बढ़ा हादसा होते होते बच गया।

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!