रुद्रप्रयाग: बीएड की फर्जी डिग्री मामले में ​शिक्षक को तीन साल के कारावास की सजा–

by | May 20, 2025 | न्यायालय, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रुद्रप्रयाग जिले में अभी तक 25 ​शिक्षक-​शि​क्षिकाएं बीएड की फर्जी डिग्री मामले में जा चुके जेल, अर्थदंड भी लगाया–

रुद्रप्रयाग, 20 मई 2025: जनपद में फर्जी डिग्री पाकर सरकारी ​शिक्षक बनने के मामले में लगातार कोर्ट की कार्यवाही जारी है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक सैनी की अदालत ने एक ​शिक्षक को बीएड की फर्जी डिग्री के मामले में तीन वर्ष के कारावास और 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। आरोेपी​शिक्षक को पुलिस अ​भिरक्षा में पुरसाड़ी कारागार भेज दिया गया है।

बीएड की फर्जी डिग्री के मामले में न्यायालय की ओर से अभी तक 25 ​शिक्षक-​शि​क्षिकाओं को सजा सुनाई जा चुकी है। ताजा मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने ​शिक्षक सुरेंद्र चंद्र को दोषी पाते हुए कारागार की सजा सुनाई है। बताया गया कि वर्ष 2005 से 2009 के बीच चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से बीएड की ​डिग्री हासिल करने वाले 26 ​शिक्षकों में सुरेंद्र चंद्र भी शामिल थे।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!