गौशालाओं को खतरा बना, करीब 20 मीटर तक पैदल रास्ते के नीचे से हो रहा भूस्खलन–
गोपेश्वर, 14 अगस्त 2025: दशोली ब्लॉक के कठूड़ गांव का पैदल रास्ता भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। बीते 10 अगस्त की रात को हुई तेज बारिश के दौरान गांव के समीप भूस्खलन होने के कारण पैदल रास्ता करीब 20 मीटर तक ध्वस्त हो गया है। रोजमर्रा के कार्यों के लिए जा रहे ग्रामीण भूस्खलन के मलबे से होकर आवाजाही कर रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन बिष्ट ने उपजिला मजिस्ट्रेट चमोली को सौंपे ज्ञापन में कहा कि भूस्खलन से गांव में गौशालाओं को भी नुकसान हुआ है। साथ ही मलबे से उपजाऊ खेत भी नष्ट हो गए हैं। उन्होंने शीघ्र रास्ते का सुधारीकरण कार्य करने और भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट की मांग उठाई है।


