चमोली: अब सकंड और भतंग्याला गांव में तोड़ी भालू ने गौशालाएं, गाय, बैल और बछिया मारी–

by | Nov 12, 2025 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

ग्रामीणों में भालू की दहशत, रात को सो भी नहीं पा रहे ग्रामीण, वन विभाग से की भालू को भगाने की मांग–

चमोली, 12 नवंबर 2025: अब दशोली और नंदानगर विकास खंड के गांवों में भालू की दहशत बनीं हुई है। सकंड और भतंग्याला गांव में भालू ने गौशालाओं को तोड़कर वहां बंधे गाय, बैल और बछिया को मार डाला। प्रभावित परिवारों में मायूसी का माहौल है। भालू की डर से लोग रात को ठीक ढंग से सो भी नहीं पा रहे हैं। जनप्रतिनि​धियों ने वन विभाग से भालू को जंगल में खदेड़ने, प्रभावित गांवों में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने और प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग उठाई है।

नंदानगर ब्लॉक के सकंड गांव में पहली बार भालू आ धमका। भालू ने यहां गोविंद प्रसाद ममगाई और हरीश ममगाई की गौशाला तोड़कर वहां बंधी गाय और बछड़े को मार दिया। नगर पालिका गोपेश्वर के पूर्व नामित सदस्य हरि प्रसाद ममगाईं ने बताया कि सकंड गांव में इस वर्ष पहली बार भालू ने मवे​शियों पर हमला किया है। ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने व गांव में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

दशोलीब्लाॅक के भतंग्याला गांव में दूसरी बार भालू ने मवे​शियों पर हमला किया है। इस बार नोला और बरालीतोक में भालू ने मवे​शियों को मारा है। नोलातोक और बरालीतोक में भालू ने दो बैल, एक गाय और एक बछड़े को मार डाला। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। भालू ने अबली लाल की गौशाला को तोड़कर वहां बंधे दो बैलों को मार डाला।

गांव के बरालीतोक में सावित्री देवी की एक गाय और एक बछड़े को भी मार दिया। कुछ दिन पहले ही मिमराणीतोक में भालू ने एक बैल को मार दिया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र तोपाल और ग्राम प्रधान भतंग्याला नवीन सिंह रावत ने वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। ताकि लोगों को भालू के आतंक से निजात दिलायी जा सके।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!