बेसहारा को मिला सहारा: चाइल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से दो बच्चों का भविष्य हुआ सुरक्षित–

by | Nov 22, 2025 | रूद्रप्रयाग, सामाजिक कार्य | 0 comments

बेसहारा भाई-बहिन को मिला सहारा, बच्चों की परवरिश के लिए मिला सहारा, चिल्ड्रेन विलेज बैराड़ी भेजने की तैयारी–

रुद्रप्रयाग, 22 नवंबर 2025: चाइल्ड हेल्पलाइन रुद्रप्रयाग बेसहारा भाई-बहिन का सहारा बन गए। चाइल्ड हेल्पलाइन रुद्रप्रयाग को कुछ दिन पहले सूचना मिली कि सारी-छिनका निवासी दो भाई-बहिन जो बेसहारा बच्चे हैं। इनके माता-पिता दोनों ही मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। साथ ही उनके भरण-पोषण का कोई अन्य सहारा नहीं है।

सूचना मिलते ही इन बच्चों की मदद हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति की पूरी टीम उक्त बच्चों के घर पर गई। जहां बच्चों द्वारा बताया गया कि उनके पिता द्वारा शराब पीकर घर पर हमेशा मारपीट व लड़ाई-झगड़ा किया जाता है, ऐसे में इन बच्चों का भविष्य बर्बादी के कगार पर है। बच्चों की परवरिश के लिए अन्य कोई सहारा भी नहीं है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति रुद्रप्रयाग द्वारा बच्चों के सुरक्षित भविष्य व बच्चों के सर्वोत्तम हित हेतु चिल्ड्रेन विलेज बौराडी टिहरी गढ़वाल भेजने का निर्णय लिया गया है।

Latest News

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...
error: Content is protected !!