घर-घर जाएंगी कांग्रेस की महिला कार्यकत्रियां, भाजपा की जनविरोधी नीतियों का करेंगी बखान–

by | Oct 5, 2021 | चमोली, बैठक | 0 comments

गोपेश्वर। कांग्रेस का मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में महिला सम्मेलन आयोजित हुआ। खचाखच भरे सभागार में कांग्रेस महिला कार्यकत्रियों ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला कार्यकत्री घर-घर जाएंगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित कांग्रेस महिला सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। तेल दो सौ रुपये लीटर और रसोई गैस का सिलेंडर एक हजार रुपये का हो गया है। पेट्रोल डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में जनता करे भी तो क्या करें। अब मोदी का जादू समाप्त हो गया है। देशभर में अब कोई मोदी लहर नहीं है। जनता कांग्रेस की ओर उम्मीदभरी नजरों से देख रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि महिला शक्ति की बदौलत ही कांग्रेस 2022 में भारी जीत हासिल करेगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख व कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रैजा चौधरी ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने की जरुरत है। भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मजबूत होने का समय आ गया है। महिलाओं के हित और युवाओं के रोजगार का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएंगे। सम्मेलन का संचालन अनीता ने किया। नगर पालिका सभासद उषा फरस्वाण, लीला देवी, उषा रावत, देवेश्वरी शाह, गीता बिष्ट, मंजू फरस्वाण, बिल्लेश्वरी, राजेश्वरी सती ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!