चमोली: चमोली जनपद में उद्यान विभाग ने बेचा 100 क्विंटल से अधिक का माल्टा–

by | Jan 14, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अच्छी क्वालिटी का माल्टा चार सौ से पांच सौ रुपये प्रति सैकड़ा हो रहा बिक्री, खूब हो रही माल्टों की खरीदारी–

चमोली, 14 जनवरी 2026: सीमांत चमोली जनपद में माल्टे की अच्छी खासी बिक्री हो रही है। उद्यान विभाग ने माल्टा महोत्सव सहित अन्य आयोजनों में 100 क्विंटल से अधिक माल्टा की बिक्री की। वहीं बाजारों में अच्छी गुणवत्ता क माल्टा 400 से 500 रुपये प्रति सैकड़ा बिक रहा है।

वर्तमान में जिले में 282.67 हेक्टेयर में माल्टा उत्पादित हो रहा है। 2024-25 में जिले में माल्टा का उत्पादन 8200.40 क्विंटल के करीब हुआ था। इस साल भी माल्टा की अच्छी पैदावार हुई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितना माल्टा उत्पादित हुआ है।

उद्यान विभाग ने इस साल देहरादून में हुए माल्टा महोत्सव में करीब 60 क्विंटल माल्टा की बिक्री की है। वहीं गौचर में हुए किसान महोत्सव में भी करीब 60 क्विंटल माल्टा की बिक्री हुई। इसका काश्तकारों को सीधा लाभ मिला है।

जिले में माल्टा, नीबू, गलगल (पहाड़ी नींबू), नारंगी आदि सिट्रस फल का उत्पादन करीब 719.23 हेक्टेयर में होता है। 2024-25 में सिट्रस फल का उत्पादन जिले में 20649.80 हुआ था।

नीतेंद्र सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी चमोली ने बताया कि एमएसपी कम होने से बाजार में बेचते हैं माल्टा- सरकार की ओर से इस बार सी ग्रेट माल्टा की एमएसपी 10 रुपये किलो तय की गयी है, जबकि गलगल की कीमत सात रुपये किलो की गयी है। जबकि बाजार में अच्छी क्वालिटी माल्टे की कीमत 40 से 50 रुपये है। कम गुणवत्त वाले की कमत भी करीब 30 रुपये है।

error: Content is protected !!