चमाेली: अ​धिकारी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं समय पर करें पूरी, ताकि सुगम हो यात्रा–

by | Jan 14, 2026 | चमोली, चारधाम | 0 comments

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियाें की बैठक, आगामी यात्रा तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन–

गोपेश्वर, 14 जनवरी 2026: आगामी चारधाम की तीर्थयात्रा सुगम और सुर​क्षित हो, इसके लिए चमोली जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

डीएम ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को कंट्रोल रूम स्थापित करने, हर दिन का बुलेटिन जारी करने, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर हेल्पलाइन नंबर, एंबुलेंस व हेली सेवा की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पर्यटन अधिकारी को पंजीकरण, चारधाम यात्रा 2026 की बुकलेट प्रकाशित करने, होटलों में में कमरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बदरीनाथ नगर पंचायत के ईओ को मंदिर परिसर के बाहर जूते चप्पल की व्यवस्था करने, बदरीनाथ से माणा तक स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

एनएचआईडीसीएल व बीआरओ को बदरीनाथ हाईवे चौड़ीकरण, मलबा हटाने व अन्य सुधारात्मक कार्यों को समय पर पूरा करने, संबंधित विभागों को वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य, एआरटीओ, जिला पंचायत, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, जिला पूर्ति अधिकारी को विभागीय व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, एएमए जिला पंचायत तेज सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उप​स्थित रहे। इस दौरान विगत वर्ष की चारधाम यात्रा के दौरान आई समस्याओं और उनके निराकरण पर भी चर्चा हुई।

Latest News

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
error: Content is protected !!