चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

by | Aug 29, 2026 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश–

गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026: गोपेश्वर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ ही भाईयों की कलाई पर राखियां बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। यहां संकल्प अभियान के तहत पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान चिपको आंदोलन के नेता स्वर्गीय चक्रधर तिवारी की 13वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

पर्यावरण मित्र दर्शन बर्त्वाल ने चक्रधर तिवारी को वृक्ष ऋषि बताया। कहा कि पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों के लिए किए गए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।

संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी ने स्व. चक्रधर तिवारी की 13वींपुण्यति​​थि को याद करते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया व प्रतिवर्ष रक्षा बंधन पर विगत डेढ़ दशक के पौधों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण के साथ बच्चों में प्रकृति संरक्षण व संस्कृति संरक्षण का संचार करने का आह्वन किया। सुधीर चमोला, दीवान नेगी, सतेश्वरी तिवारी, रश्मि थपलियाल, मनोरमा हटवाल, मालमती रावत, अर्नव तिवारी, सीमा तिवारी, रेखा सती, सुमन, मोलीरौतेला आदि मौजूद रहे।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!