ब्लॉक सभागार में संपन्न हुए चुनाव, 58 में से 51 ग्राम प्रधानों ने किया मतदान, निर्वाचित संगठन ने विकास का लिया संकल्प–
जोशीमठ, 16 जनवरी 2026: विकासखंड के प्रधान संगठन की नई कार्यकारिणी का शुक्रवार के गठन किया गया। निर्वाचन के बाद ग्राम प्रधान मोहन बजवाल को अध्यक्ष और सहदेव सिंह को सचिव पद पर निर्वाचित किया गया।
शुक्रवार को ज्योतिर्मठ के विकासखंड सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। 58 ग्राम पंचायतों में से 51 ग्राम प्रधान इसमें शामिल हुए। प्रधान संघ के ब्लॉक कार्यकारिणी को लेकर चुनाव कराए गए। जिसमें मोहन बजवाल विजयी रहे।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर मीना चौहान, सचिव पद पर सहदेव सिंह, सह सचिव पद पर लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष पद पर संजू देवी व मिथिलेश, संगठन मंत्री के पद पर रमेश, सुभाष और मीडिया प्रभारी के पद पर चंद्रमोहन, विनोद भंडारी और रोशनी देवी को निर्विरोध चुना गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बीना देवी, पवित्रा देवी, भरत बुटोला, बलवंत रावत के साथ ही कई ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


