चमोली: पोखरी बैंड के पास स्कूल बस ने मारी स्कूटी सवार महिला पर टक्कर, मौत–

by | Feb 3, 2026 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

चालक की लापरवाही से प्रिया, कनक व आर्यन के सिर से उठा मां का साया, तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल–

गोपेश्वर, 03 फरवरी 2026: चमोली-गोपेश्वर हाईवे पर मंगलवार दोपहर को क्राइस्ट एकेडमी कोठियालसैंण की बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। महिला को गंभीर घायल अवस्था में स्कूल बस से ही जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोखरी बैंड के पास हुई दुर्घटना से एक भरे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बस चालक आलम सिंह की लापरवाही से तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साय उठ गया। गोपेश्वर थाने में पहुंचे परिजनों व स्थानीय लोगों के साथ स्कूल प्रबंधन का समझौता हुआ जिसमें विद्यालय तीनों बच्चों की 12वीं तक की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगा।

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कोठियालसैंण निवासी मंजू देवी (40) पत्नी भरत सिंह नेगी स्कूटी से गोपेश्वर की तरफ आ रही थी। पोखरी बैंड के पास क्राइस्ट एकेडमी कोठियालसैंण की बस बच्चों को लेकर गोपेश्वर की तरफ आ रही थी। बस ने स्कूटी को ओवर टेक करने का प्रयास किया, जिससे स्कूटी बस की चपेट में आ गई।

मृतका मंजू देवी-

स्कूटी सवार मंजू देवी बुरी तरह घायल हो गई। स्कूल की बस से ही उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बस में सवार बच्चों को पुलिस ने वाहन की व्यवस्था कर उनके घर तक छोड़ा। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। साथ ही वाहन चालक आलम सिंह निवासी लोअर बाजार को हिरासत में ले लिया है। महिला के पति भरत सिंह निवासी ग्राम ईराणी हाल निवास कोठियालसैंण की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतका मंजू के तीन बच्चे हैं, सबसे बड़ी प्रिया 11 साल, कनक नौ साल और सबसे छोटा बेटा आर्यन पांच साल का है। इस घटना से भरत सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

दुर्घटना से आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोग गोपेश्वर थाने में पहुंचे। विद्यालय के मैनेजर जीजो को भी थाने बुलाया गया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद तय हुआ कि विद्यालय तीनों बच्चों को 12वीं तक निशुल्क पढ़ाई करवाएगा। इस पर सभी ने सहमति जता दी। इस दौरान ईराणी के पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी, सभासद सूर्य प्रकाश पुरोहित, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, योगंबर सिंह आदि मौजूद रहे। गोपेश्वर थानाध्यक्ष नरेश राठौड ने बताया कि परिजनों व विद्यालय प्रबंधन के बीच आपसी समझौता हुआ है, जिसमें विद्यालय तीनों बच्चों को 12वीं तक पढ़ाएगा। वहीं परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!