आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन–

by | Oct 25, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा– सरकार से लेकर रहेंगे हक  

गोपेश्वर। मानदेय में बढोत्तरी की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यबहिष्कार को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों में मासूम बच्चों से लेकर महिलाओं, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखरेख में जुटी हैं, उन कार्यकर्ताओं की मांगों पर सरकार कुंडली मारकर बैठी है। पिछले 18 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार गहरी नींद में है। अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 18000 मानदेय‌ घोषित किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी को राज्य कर्मचारी घोषित करने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्रों में अपनी दिनचर्या भी बताई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा रावत, ओम प्रकाश नेगी, योगंबर सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता रविंद्र नेगी, सुलोचना, अनीता, रजनी, उमा देवी, प्रभा तिवारी, ममता, कविता, मंजू रावत, मुन्नी देवी, सरला, राखी, पूनम, शिवदेई रावत, दीपा, विजया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!