चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

by | Jul 2, 2026 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण–

गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026: दशोली ब्लॉक सभागार में बुधवार को वीबी-जी रामजी योजना के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योजना के उद्घाटन का सीधा प्रसारण दिखाया गया और उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों को योजना की विशेषताओं और उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह राणा ने कहा कि वीबी-जी रामजी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि यह योजना मनरेगा से कई मायनों में भिन्न है। मनरेगा के तहत जहां 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है, वहीं वीबी-जी रामजी योजना में 125 दिनों के रोजगार का प्रावधान किया गया है। इससे ग्रामीण परिवारों को अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक आकांक्षा है। आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में ग्रामीण क्षेत्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। वीबी-जी रामजी योजना गांवों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बनेगी।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गड़िया, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष नयन कुंवर, सहायक खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विनोद प्रसाद ममगाईं, कनिष्ठ प्रमुख विपिन कंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख शालिनी खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...

चमोली: निजी भूमि पर निर्माण की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, फूटा लोगों का गुस्सा–

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रही रोक हटाने की...

चमोली: सोनला में पेयजल लाइन से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई–

उपजिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति बहाल करने और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग- गोपेश्वर, 1...
error: Content is protected !!