जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

by | Jul 15, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना–

गोपेश्वर, 15 जुलाई 2026: बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में दो जुलाई को प्रकाश में आई हेराफेरी के 13 दिन के बाद बुधवार को चढ़ावेे की गणना हुई। इस दौरान गणना कक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी का विशेष ध्यान दिया गया। गणना बीकेटीसी के मुख्य कार्या​​धिकारी सोहन सिंह रांगड़ की देखरेख में हुई। दो जुलाई को गणना में हेराफेरी के बाद से चढ़ावे की गणना नहीं हो पाई थी।

बुधवार का मंदिर में लगे 26 दानपात्रों से लगभग 28 लाख रुपये की आय अर्जित हुई है। साथ ही तीन किलो चांदी और लगभग 40 ग्राम सोना अर्जित हुआ। जबकि दो जुलाई को मंदिर की आय 16 लाख रुपये हुई थी। गणना करीब छह घंटे तक चली। गणना कक्ष में सीईओ के अलावा मंदिर अ​धिकारी युद्धवीर पुष्पवाण, लेखा विभाग व बैंक अ​धिकारी मौजूद रहे।

सभी को चेकिंग के बाद गणना कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। बाहर आते वक्त भी सभी की गहनता से जांच की गई। गणना में करीब 10 श्रद्धालु भी शामिल रहे। सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गणना दो जुलाई के बाद बुधवार को हुई। गणना में 13 दिनों में 28 लाख रुपये की आय अर्जित हुई है।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!