गोपेश्वर। उत्तराखंड में प्रदेशभर की सहकारी समितियां कंप्यूटरीकृत हो गई हैं। शनिवार को देहरादून में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसका शुभारंभ किया। चमोली और रूद्रप्रयाग जनपद में 80 सहकारी समितियां हैं। शनिवार को रूद्रप्रयाग जनपद की सहकारी समिति चौक बाजार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि समितियों के कंप्यूटरीकृत होने से काश्तकारों को फायदा मिलेगा। रजिस्टरों का सारा डाटा कंप्यूटर में फीड कर दिया गया है। काश्तकारों को अब ऋण लेने के साथ ही लेन-देन में दिक्कत नहीं होगी। सामाजिक कार्यकर्ता व उथिंड गांव के ग्राम प्रधान हर्षवर्द्घन सेमवाल ने कहा कि अब काश्तकारों को ऋण लेने के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समिति के सभी काम कंप्यूटर पर होंगे। जल्द ही कंप्यूटरों के संचालन के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटर की तैनाती हो जाएगी। घाटे में चल रही समितियों का काम भी आसान हो जाएगा। एक नवंबर से सभी समितियों का काम कंप्यूटर से होगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट द्वारा घस्यारी कल्याण योजना के तहत ग्राम पंचायत उथिंड के कुशल काश्तकारों को पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर पुरस्कृत किया गया।
सहकारी समितियां हुई कंप्यूटरीकृत, चौक बाजार की सहकारी समिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम–
by laxmi Purohit | Oct 31, 2021 | रचनात्मक, राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

Latest News
चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...
जिलाधिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...
राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...
एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...
नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...
मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...
जिलाधिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...
पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
