चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

by | Aug 15, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद

गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026: अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। मंच ने समारोह में सहभागिता के लिए चमोली जिले से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन चमोली के जिला अध्यक्ष प्रो. डॉ. जसवंत लाल को भेजे पत्र में बताया गया कि प्रस्तावों का परीक्षण चयन समिति करेगी। समिति के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह हैं।

आयोजकों के अनुसार समारोह में 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘वसुधैव कुटुंबकम’, ‘ग्लोबलविलेज’ और ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की अवधारणाओं को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना तथा मानव एकता, विश्व बंधुत्व और वैश्विक सद्भाव को प्रोत्साहित करना है। चयन के बाद प्रतिभागियों को आधिकारिक निमंत्रण, कार्यक्रम विवरण और प्रवेश पास उपलब्ध कराए जाएंगे। समारोह का आयोजन जनसहयोग एवं स्ववित्तीय व्यवस्था के आधार पर किया जाएगा।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!