सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

by | Nov 18, 2021 | देहरादून, राजकाज | 0 comments


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने उनसे उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर करीब आधा घंटे तक शिष्टाचार भेंट की। सीएम धामी लखनऊ में गोमती तट पर चल रहे एक साप्ताहिक उत्तराखंड महोत्सव का भी समापन करेंगे। सीएम धामी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं। बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से भी भेंट की। राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने उन्हें भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह तथा रूदाक्ष का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। 
 

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!