गोपेश्वर। रूद्रप्रयाग जनपद के जवाड़ी गांव की होनहार बेटी कविता ने नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर से परीक्षा देकर संपूर्ण उत्तराखंड में उच्च स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। कविता ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर उसने अपना लक्ष्य हासिल किया है। शुक्रवार को राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित हुए प्रथम वर्ष की छात्राओं के शपथ समारोह के दौरान मुख्य अतिथि चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कविता को सम्मानित किया। प्राचार्य डा. ममता कप्रवाण ने कहा कि कविता की उपलब्धि कॉलेज प्रबंधन के लिए गर्व की बात है। इस तरह उपलब्धि हासिल होने से अन्य छात्र-छात्राओं का मनोबल भी बढ़ता है। होनहार बेटी कविता प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
रुद्रप्रयाग की इस छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल, उत्तराखंड में पाया उच्च स्थान–
by laxmi Purohit | Nov 26, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

Latest News
चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...
जिलाधिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...
राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...
एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...
नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...
मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...
जिलाधिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...
पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
