कर्नल अजय कोठियाल ने किए नृसिंह भगवान के दर्शन, जनसभा में गरजे कर्नल–

by | Nov 28, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 चमोली। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी व वरिष्ठ कार्यकर्ता कर्नल अजय कोठियाल ने रविवार को गोपेश्वर और जोशीमठ में जनसभा आयोजित कर भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का बखान किया। वे भाजपा सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि सरकार जनता के बजाय अपने सिस्टम को सुधारने पर जोर दे रही है। प्रदेश की जनता रोजगार मांग रही है, अच्छी सड़कों की दरकार है। बदहाल अस्पताल सिस्टम को कोस रहे हैं। लेकिन भाजपा और कांग्रेस पार्टी का जनता से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। जोशीमठ में उन्होंने नृ‌सिंह मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद नगर में कार्यकर्ताओं ने रैली आयोजित की। यहां टैक्सी स्टेंड पर हुई जनसभा में कर्नल अजय कोठियाल ने लोगो से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की, इसके बाद बदरीनाथ स्टैंड से टैक्सी स्टैंड तक एक रेली का आयोजन किया गया, और इसके बाद टैक्सी स्टैंड पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उतराखण्ड में आम आदमी पूरे प्रदेश मे चुनाव लड़ेगी ओर बहुमत के साथ सरकार बना रही है। गोपेश्वर में आयोजित हुई जनसभा में कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि यदि हमने युवाओं और महिलाओं की ताकत को समझ लिया और उनका समर्थन हासिल कर लिया तो हमें उत्तराखंड में प्रतिनिधित्व करने से कोई नहीं रोक सकता है। जैसे ‌हमने तीन साल के भीतर केदारनाथ को संवारने का काम किया है, उसी प्रकार उत्तराखंड को भी संवारने का काम किया जाएगा। शाम करीब पांच बजे गोपेश्वर में रैली के बाद कर्नल कोठियाल की जनसभा आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि आज भी चमोली जनपद के गांवों में सड़कें खस्ता हालत में हैं, स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव बना है, विकास के लिए जनता सरकार की ओर से ताक रही है, लेकिन सरकार सिर्फ अपने विकास पर ध्यान दे रही है। भाजपा और कांग्रेस का जनता के विकास से कोई लेनादेना नहीं रह गया है। दोनों पार्टियां पांच साल तक सत्ता का सुख भोगने के बाद फिर चुनाव आने पर जनता को गुमराह करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता दोनों पार्टियों को सबक सिखाएगी। आप ने जो वायदे जनता से किए हैं, उन्हें पूरा करने में पीछे नहीं हटेंगे। जनसभा में आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट, जिलाध्यक्ष अनूप चौहान, मीडिया प्रभारी दिलवर सिह फरस्वाण, अधिवक्ता भवान सिंह चौहान, भगवती मैंदोली, सुहानी बिष्ट, सूरज घरिया, मनोज डुंगरियाल, ‌कुलदीप सिंह के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!