गोपेश्वर के नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पलटवार, किए कई खुलासे, कहा- किसी से नहीं डरने वाला-

by | Jul 20, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। पालिका के कार्यों को लेकर आमने-सामने आए सभासद और पालिका अध्यक्ष की तकरार बढ़ती जा रही है। अब पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक सभासद की ओर से व्यक्तिगत लाभ लेने की चेष्ठा की जा रही थी, जिसे मैने पूरा होने नहीं दिया, इसी को लेकर मेरे खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पालिका में सभी कार्य नियमानुसार हो रहे हैं और किसी भी जांच के लिए मैं तैयार हूं। मंगलवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को विकास की सोच रखकर आगे बढ़ना चाहिए, जिससे नगर का विकास हो सके। पालिका में सभी कार्य नियमानुसार हो रहे हैं। वार्ड दो में टेंडर से पहले ही ठेकेदार की ओर से कार्य शुरू करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में पालिका को कोई लिखित शिकायत अभी तक नहीं मिली है। कहा कि एक सभासद की ओर से पालिका पर उंगली उठाई जा रही है, लेकिन उसी सभासद का भाई पालिका का ठेकेदार है, और अपने भाई के कार्यों को सभासद ही देखते हैं। उन्होंने चटकारे लेकर कहा कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली….।कहा कि बोर्ड को प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर ही कार्यों का संचालन किया जा रहा है। किसी भी कार्य को थोपा नहीं जा रहा है। मुझे मात्र कांग्रेस का अध्यक्ष कहना गलत है। मैं जब तक इस कुर्सी पर हूं, आम जनता का अध्यक्ष हूं और सभी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभासद की ओर से लगाए गए सभी आरोप राजनीति द्वेष भावना से प्रेरित हैं। इस मौके पर सभासद उमेश सती, राहुल कुमार, राजेंद्र लाल, ऊषा फर्स्वाण, बीना देवी भी मौजूद थीं। 

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!