गोपेश्वर। पालिका के कार्यों को लेकर आमने-सामने आए सभासद और पालिका अध्यक्ष की तकरार बढ़ती जा रही है। अब पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक सभासद की ओर से व्यक्तिगत लाभ लेने की चेष्ठा की जा रही थी, जिसे मैने पूरा होने नहीं दिया, इसी को लेकर मेरे खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पालिका में सभी कार्य नियमानुसार हो रहे हैं और किसी भी जांच के लिए मैं तैयार हूं। मंगलवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को विकास की सोच रखकर आगे बढ़ना चाहिए, जिससे नगर का विकास हो सके। पालिका में सभी कार्य नियमानुसार हो रहे हैं। वार्ड दो में टेंडर से पहले ही ठेकेदार की ओर से कार्य शुरू करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में पालिका को कोई लिखित शिकायत अभी तक नहीं मिली है। कहा कि एक सभासद की ओर से पालिका पर उंगली उठाई जा रही है, लेकिन उसी सभासद का भाई पालिका का ठेकेदार है, और अपने भाई के कार्यों को सभासद ही देखते हैं। उन्होंने चटकारे लेकर कहा कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली….।कहा कि बोर्ड को प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर ही कार्यों का संचालन किया जा रहा है। किसी भी कार्य को थोपा नहीं जा रहा है। मुझे मात्र कांग्रेस का अध्यक्ष कहना गलत है। मैं जब तक इस कुर्सी पर हूं, आम जनता का अध्यक्ष हूं और सभी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभासद की ओर से लगाए गए सभी आरोप राजनीति द्वेष भावना से प्रेरित हैं। इस मौके पर सभासद उमेश सती, राहुल कुमार, राजेंद्र लाल, ऊषा फर्स्वाण, बीना देवी भी मौजूद थीं।
गोपेश्वर के नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पलटवार, किए कई खुलासे, कहा- किसी से नहीं डरने वाला-
by laxmi Purohit | Jul 20, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
