विद्यालय में नशे की हालत में ‌पाया गया ‌शिक्षक, निलंबित–

by | Apr 1, 2022 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने किया निलंबन आदेश जारी–रुद्रप्रयागः  विद्यालय में नशे की हालत में पाए जाने पर शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक जनपद रुद्रप्रयाग कार्यालय द्वारा निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ( प्रारंभिक शिक्षा) वाईएस चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया ‌है कि जखोली ब्लॉक में एक राउप्रावि के शिक्षक को 25 मार्च 2022 को विद्यालय में नशे की हालत में पाया गया।

विद्यालय जैसे स्थान में नशे की हालत में पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवाओं से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उक्त शिक्षक को वित्तीय हस्त पुस्तिका खंड 2 (भाग 2) से चार के मूल नियम 53 के प्रावधानों के अनुरूप जीवन निर्वाह भत्ता की धनराशि अर्द्ध पर देय अवकाश के बराबर देय होगी। जबकि उक्त धनराशि पर देय महंगाई भत्ता अनुमन्य होगा। आदेश में बताया गया कि उपयुक्त निर्वाह भत्ता तभी देय होगा जब, निलंबित अध्यापक अपनी उपस्थिति कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी प्राशि (प्राशि) जखोली रुद्रप्रयाग में देंगे।

साथ ही इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि, वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार वृत्ति, व्यवसाय में नहीं लगे हैं। निलंबन के दिनों को प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलंबन काल में इस शर्त पर देय होंगे कि संबंधित कर्मचारी द्वारा उन मदों में वास्तव में व्यय किया जा रहा है जिसके लिए ऐसे प्रतिकार भत्ते अनुमन्य है। आदेश में संबंधित सहायक अध्यापक ( प्रभारी प्रधानाध्यापक) को तत्काल विद्यालय का संपूर्ण प्रभार विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक के निलंबन से हड़कंप मचा हुआ है। कई लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। 

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!