हादसाः  यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत तीन लोग घायल– 

by | Apr 7, 2022 | दुर्घटना, नई टिहरी | 0 comments

शादी का सामान लेकर आ रही थी यूटिलिटी, मातम में बदल गई शादी की खुशी– 

नई टिहरीः जनपदके नैनबाग तहसील क्षेत्र के बेल-परोगी मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे एक यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। ये लोग विकासनगर से शादी का सामान लेकर अपने गांव बेल परोगी वापस लौट रहे थे। बेलगांव के समीप आते ही अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा,  स्थानीय ग्रामीणों को जब दुर्घटना की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मौके पर दौड़े।

मौके पर राजस्व विभाग की टीम के साथ ही 108 सेवा वाहन भी पहुंचा। रात के अंधेरे में किसी तरह ग्रामीणों की मदद से राजस्व विभाग की टीम ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में गोविंद सिंह उम्र 48 वर्ष पुत्र मंगत सिंह निवासी ग्राम बेल मल्ला, राजेश, उम्र 32 वर्ष पुत्र स्वरूप सिंह निवासी ग्राम सड़क तल्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मनोज राणा, उम्र 28 वर्ष और बलवीर सिंह, उम्र 45 वर्ष, दोनों सड़क तल्ला गांव निवासी, कुंवर सिंह, उम्र 65 वर्ष निवासी बेल तल्ला घायल हो गए।  हैं। बलवीर सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने दून अस्पताल रेफर किया है। इस दुर्घटना से शादी की खुशी मातम में बदल गई। 

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!