विधायक शैला रानी रावत ने किया परकंडी क्षेत्र का भ्रमण–

by | Apr 18, 2022 | रूद्रप्रयाग, समस्या | 0 comments

ग्रामीणों ने रखी उनके सम्मुख ये मांगें, विधायक ने दिया मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा-

-ऊखीमठः केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत विधायक बनने के बाद पहली बार परकंडी क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंची. ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के सामने विभिन्न समस्याएं रखीं, विधायक ने मांंगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. विधायक ने उथिंड, पेलिंग, भींगी, ठांड, धरसाल, ध्रुवनगर और परकंडी गांव में जाकर ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने उनका सहयोग दिया है, अब उनकी मांगों को पूरा करने की जिम्मेदाारी भी हमारे कंधे पर है.

उथिंड गांव में हुई सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल ने गांव की पेयजल समस्या रखीं. उन्होंने कहा कि गांव पानी के लिए तरस रहा है. जिसमें अस्सी से अधिक परिवार हैं, लेकिन आज तक यहां जल निगम या जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइन का निर्माण नहीं किया है. जबकि क्षेत्र में पेयजल के कई प्राकृतिक स्रोत हैं. पेयजल योजना न होने से पानी बेकार बर्बाद हो रहा है. उन्होंने भीरी-परकंडी-उथिंड सड़क का सुधारीकरण व डामरीकरण करने, क्षेत्र में स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा देने की मांग उठाई, विधायक ने मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. 

इस मौके पर भाजपा नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, मीना पुंडीर, ग्राम प्रधान हर्षवर्धन सेमवाल, मदन चौधरी, गजेंद्र चौधरी, शिव सिंह रावत, भिंगी प्रधान शांता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष कुसुम देवी, अंजना, पुष्पा आदि मौजूद थे.

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!