अगस्त्यमुनि में कार उफनाई मंदाकिनी में समाई, चालक का नहीं मिला कोई सुराग–

by | Jul 29, 2021 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अगस्त्यमुनि। बृहस्पतिवार को सुबह गंगानगर में Uk 13 a 8325 नंबर की एक कार मंदाकिनी नदी में समा गई है। कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार न‌हीं था। जिसकी सीट बेल्ट भी लगाई हुई थी। कार चालक का भी कोई सुराग अभी तक नहीं मिला है। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति कार चलाना सीख रहा था, लेकिन अचानक कार अनियंत्रित होकर मंदाकिनी में समा गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को नदी से निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन बीती रात हुई भारी बारिश से नदी उफान पर बह रही है, जिससे कार को अभी तक निकाला नहीं जा सका है। मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है। कार के नदी में समा जाने की एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि गुप्तकाशी क्षेत्र के एक शिक्षक इन दिनों कार चलाना सीख रहे थे। कार अनियंत्रित होकर नदी में समा गई। 

Latest News

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
error: Content is protected !!