अगस्त्यमुनिः केदारनाथ हाईवे पर वाहन दुर्घटना, छह घायल–

by | May 14, 2022 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 चमोली के नंदानगर का था वाहन, एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर ‌खाई से निकाले घायल–

अगस्त्यमुनिः शनिवार को गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे केदारनाथ हाईवे पर एक वाहन सड़क से नीचे गिर गया, जिसमें चालक समेत छह लोग घायल हो गए, सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कर सभी घायलों को सड़क तक लाकर उन्हें 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यम‌ुनि में लाया गया, यहां इलाज के बाद घायल यात्रियों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया, घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे किसी वाहन चालक ने काकड़ागाड़ में लगे पुलिस बेरियर को दी, तत्काल ही एसडीआरएफ के जवानों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया,

वाहन दुर्घटना में करण सिंह पुत्र बलवीर सिह उम्र 30 वर्ष निवासी घाट चमोली ( चालक ), नारायण सिंह पुत्र गोरखा उम्र 23 निवासी नेपाल हाल भीरी रुद्रप्रयाग, कुशाल सिंह चन्द्र सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी पोखरी चमोली, शूरबीर पुत्र खजान सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी तुनेठा मयाली रुद्रप्रयाग, रायसिंह पुत्र राम सिह उम्र 42 वर्ष निवासी धार तौन्दला रुद्रप्रयाग, दर्शन लाल पुत्र किरथू उम्र 52 वर्ष निवासी जगोठ रुद्रप्रयाग सवार थे। चालक करण सिंह को साधारण चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवारों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है, चिकित्सक डॉ विशाल एवं डॉ हेमा ने बताया कि सभी की हालत सामान्य है कोई गम्भीर रुप से घायल नहीं है,

नारायण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा बाकी को एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल रूद्रप्रयाग के लिए रैफर कर दिया गया है, सभी लोग केदारनाथ यात्रा पर डंडी एवं कंडी का कार्य कर रहे थे, जबकि शूरबीर सिंह निम में कार्य कर रहा है,

error: Content is protected !!