फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद युवक की मौत-

by | Jul 30, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

देहरादून। 27 से 29 जुलाई तक देहरादून के रायपुर स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चले फारेस्ट गार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान 25 किलोमीटर की रेस पूरी करने के बाद चमोली के गोपेश्वर निवासी सूरज प्रकाश पुत्र मसंतु लाल चक्कर आने के बाद नीचे गिर गया, उसे तत्काल दून अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां बृहस्पतिवार रात को उसने दम तोड़ दिया। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मुताबिक युवक रेस पूरी कर चुका था। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सूरज ने निर्धारित 25 किलोमीटर की रेस पूरी कर ली थी उसके बाद चक्कर आने की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। ———————रूद्रप्रयाग के जखोली निवासी पूर्व सैनिक उमेश सिंह राणा ने 2 घंटे 13 मिनट में रेस पूरी की, जबकि महिला वर्ग की ओर से रूड़की की उमा रानी ने 2 घंटा 3 मिनट में रेस पूरी की। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए वन विभाग की ओर से पुरुष वर्ग में 25 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 14 किलोमीटर रेस 4 घंटे में पूरी करने की अर्हता रखी गई थी। कुल 1539 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!