सड़कः विधायक शैला रानी करवाएंगी भीरी-परकंडी-मक्कूमठ मोटर मार्ग का डामरीकरण व चौड़ीकरण कार्य–

by | Aug 21, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

 

जनप्रतिनिधियों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन, मांग पूरी न होने पर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी– 

ऊखीमठः स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक शैलारानी रावत से भीरी-परकण्डी-मक्कूमठ मोटरमार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण व चौड़ीकरण की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सेमवाल, ग्राम प्रधान भींगी शांता देवी, ग्राम प्रधान उथिंड हर्षवर्धन सेमवाल, प्रधान मक्कूमठ विजयपाल नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेंद्र सिंह ने कहा कि यह मार्ग पल्द्वाड़ी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहद निर्मित है। यहां तक पूरी सड़क का डामर उखड़ा है।

तथा गरवाली गदेरे पर पुल न होने से स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों को व दुपहिया वाहन चालकों को चलना खतरे से खाली नहीं है। इस मार्ग पर तुंगनाथ, चोपता जाने वाले तीर्थयात्री और पर्यटकों का सालभर आना-जाना रहता है। सड़क के मोड़ों की कटिंग भी मानक के अनुरूप न होने से आमने-सामने से दो वाहनों का गुजरने में भी काफी दिक्कतें आती हैं। सड़क पर स्कबर और नाली निर्माण न होने से जगह-जगह भू धंसाव और भूस्खलन की समस्या बनी है।

विभाग के कारण यह मार्ग अतिशीघ्र पीएमजीएसवाई से हटाकर लोक निर्माण विभाग को दिया जाए, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल ने क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने एलान किया है कि यदि मोटर मार्ग का डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।  

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!