दुखदः ‌आखिर जिंदगी की जंग हार गई एसडीएम संगीता–

by | Sep 8, 2022 | ऋषिकेश, दुर्घटना | 0 comments

आज एम्स ऋषिकेश एम्स में ली संगीता ने अंतिम सांस, गमगीन हुआ माहौल–

ऋषिकेशः लक्सर तहसील में तैनात सौम्य स्वभाव की एसडीएम संगीता कन्नौजिया आखिर जिंदगी की जंग हार गई। बृहस्पतिवार को सुबह एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 26 अप्रैल को उन्हें इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। बता दें कि बीते  26 अप्रैल को हरिद्वार जनपद के लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उनका ए

म्स ऋषिकेश की क्रिटिकल केयर यूनिट ( सीसीयू ) में इलाज चल रहा था। इस बारे में जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि उन्होंने गुरूवार 8 सितम्बर की सुबह करीब 9 बजे अन्तिम सांस ली। उन्होंने बताया कि वह सीसीयू में भर्ती थी और पिछले साढ़े चार महीने से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनकी रीढ़ की पूरी हड्डी में चोट, मस्तिष्क तथा सीने में चोट के साथ-साथ दाहिने हाथ के ऊपर का फ्रैक्चर था।

सड़क दुर्घटना के दौरान लगी कई चोटों और तब से लगातार चल रही वेंटिलेटर सपोर्ट की वजह से उनका सांस लेने में नियन्त्रण समाप्त हो चुका था और लंबे समय तकआज डायलिसस पर रहने के कारण गुर्दे सहित उनके शरीर के अन्य अंगों ने भी काम करना बन्द कर दिया था। एसडीएम के निधन से वहां माहौल गमगीन बन गया।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!