बारिश के कारण संक्षिप्त किया गया उद्घाटन कार्यक्रम, बृहस्पतिवार से रहेगी खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–
पोखरीः हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खाद्यी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का बुधवार को औपचारिक उद्घाटन किया गया। सुबह से बारिश होने के चलते उद्घाटन कार्यक्रम को संक्षिप्त किया गया। इस सात दिवसीय इस मेले का उद्घाटन करने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को आना था। लेकिन सुबह से बारिश होने के चलते वह नहीं पहुंच पाए। जिसके चलते दोपहर के समय नगर पंचायत पोखरी के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए मेले का औपचारिक उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के चलते उद्घाटन कार्यक्रम संक्षिप्त किया गया है। बृहस्पतिवार से सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, क्विज प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर रावत, गजपाल बर्त्वाल, वत्सला सती, राधारानी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, जगदीश भट्ट, डा. तारादत्त पुरोहित, बीरेंद्रपाल भंडारी, जितेंद्र सती के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले में सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मेले को नगर पंचायत पोखरी की ओर से भव्य स्वरुप दिया गया है।


